Get App

IMD heavy rain alert: देश के 25 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट! 27 अप्रैल से 2 मई तक इन जगहों पर रहें सतर्क

IMD heavy rain alert: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली (NCR), उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना में बारिश, तूफान या ओलावृष्टि की आशंका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 7:48 PM
IMD heavy rain alert: देश के 25 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट! 27 अप्रैल से 2 मई तक इन जगहों पर रहें सतर्क
IMD heavy rain alert: देश के 25 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट किया गया है

IMD heavy rain alert: देश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की तपिश झेल रहे करोड़ों लोगों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ी राहत की खबर दी है। अगले 24 से 48 घंटों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश के 25 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में 29 अप्रैल से तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन 25 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

IMD के अनुसार, नीचे दिए गए राज्यों में 27 अप्रैल से 2 मई के बीच अलग-अलग समय पर बारिश, तूफान या ओलावृष्टि होगी:-

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली (NCR), उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना में बारिश, तूफान या ओलावृष्टि की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें