Get App

IMD Heavy Rain Alert: इन 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी से बिहार तक 20+ राज्यों में आंधी-तूफान, 20 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के दौरान देश के 11 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 20 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक 20 जून तक देश भर में मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहने वाली है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 3:50 PM
IMD Heavy Rain Alert: इन 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी से बिहार तक 20+ राज्यों में आंधी-तूफान, 20 जून तक ऐसा रहेगा मौसम
IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर एक बड़ा और विस्तृत बुलेटिन जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के दौरान देश के 11 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 20 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून तक देश भर में मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहने वाली है।

मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) इस समय हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारीपदा, पुरुलिया, धनबाद और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। अगले 4 से 5 दिनों के भीतर इसके महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

इन 11 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रभावित होने वाले मुख्य 11 राज्य इस प्रकार हैं:-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें