UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के बावजूद वहां से लगातार बढ़ रही मानसूनी नमी और मजबूत हुई मानसून ट्रफ के कारण पूरे प्रदेश में बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 20 जुलाई के लिए कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। जबकि 22 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' प्रभावी रहेगा। इसके बाद 25 जुलाई तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
