Get App

आज का मौसम 27 मई: IMD ने इन 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, बिहार से लेकर बंगाल तक 50-60kmph की रफ्तार से टकराएगा बवंडर

IMD Weather Alert: देशभर के मौसम में इस समय जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है. एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 27 मई के लिए एक बहुत बड़ा वेदर अलर्ट जारी किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 27, 2026 पर 9:32 AM
आज का मौसम 27 मई: IMD ने इन 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, बिहार से लेकर बंगाल तक 50-60kmph की रफ्तार से टकराएगा बवंडर
IMD ने इन 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, बिहार से लेकर बंगाल तक 50-60kmph की रफ्तार से टकराएगा बवंडर

IMD Weather Alert: देशभर के मौसम में इस समय जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है. एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 27 मई के लिए एक बहुत बड़ा वेदर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

IMD की मॉर्निंग वेदर बुलेटिन के मुताबिक आज बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और झारखंड तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला बवंडर यानी अंधड़ भी दस्तक देगा। साउथवेस्ट मानसून की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके और आगे जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 27 मई का पूरे देशभर का वेदर मैप यहां नीचे देखिए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें