Get App

आज भारी बारिश की चेतावनी: दिल्ली से गुजरात-महाराष्ट्र तक IMD ने जारी किया अलर्ट, इन 9 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप

मौसम विभाग ने 31 जुलाई को गुजरात राज्य और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार से अत्यधिक भारी बारिश होने की गंभीर चेतावनी दी है। डिप्रेशन के असर से इन दोनों राज्यों में बारिश का सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने, जलभराव होने और नदियों के उफान पर आने की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 31, 2026 पर 9:30 AM
आज भारी बारिश की चेतावनी: दिल्ली से गुजरात-महाराष्ट्र तक IMD ने जारी किया अलर्ट, इन 9 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप
India Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज देश के बड़े हिस्सों में मानसून बेहद सक्रिय है।

India Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज देश के बड़े हिस्सों में मानसून बेहद सक्रिय है। मध्य भारत में बने डिप्रेशन (पूर्व में डीप डिप्रेशन) के असर से उत्तर, मध्य, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो रही है या होने की संभावना है। कई राज्यों में रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने 31 जुलाई के लिए विस्तृत मौसम चेतावनी जारी की है। देश के 20 से भी अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत 9 प्रमुख राज्यों और क्षेत्रों में मौसम का सबसे रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी विदर्भ और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम छत्तीसगढ़ पर बना डिप्रेशन पश्चिम दिशा में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। आज सुबह यह मध्य विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपर केंद्रित हो गया है, जो वर्धा से 30 किमी उत्तर, नागपुर से 60 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, अमरावती से 90 किमी पूर्व, बैतूल से 130 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और अकोला से 160 किमी पूर्व में स्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके विदर्भ और मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाकों से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे मानसून और ज्यादा खतरनाक हो गया है।

गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने 31 जुलाई को गुजरात राज्य और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार से अत्यधिक भारी बारिश होने की गंभीर चेतावनी दी है। डिप्रेशन के असर से इन दोनों राज्यों में बारिश का सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने, जलभराव होने और नदियों के उफान पर आने की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें