IMD weather forecast September 6: देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 6 सितंबर को देश के 24 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IMD के मुताबिक, आज यानी 6 सितंबर को देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय रहने वाला है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
