Get App

Agra Murder Case: पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर ऊपर से कर दिया प्लास्टर, कई दिनों तक ढ़ंढती रही पुलिस

Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को घर के बाथरूम में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 04, 2026 पर 12:41 PM
Agra Murder Case: पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर ऊपर से कर दिया प्लास्टर, कई दिनों तक ढ़ंढती रही पुलिस
आगर में पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम में दफनाया

Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को घर के बाथरूम में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि हत्या और सबूत छिपाने में और भी लोग शामिल थे या नहीं।

पुलिस ने बताया कि शव को निकालने के लिए उन्होंने कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर बाथरूम के फर्श पर लगी प्लास्टर की परत को तोड़ा। बता दें कि यह पूरा मामला पिछले 45 दिनों से चल रही जांच के बाद सामने आया, जब पति को लापता बताया गया था।

बाथरूम के फर्श के नीचे  मिली लाश

जांच के दौरान आरोपी महिला, जिसकी पहचान रूबी के रूप में हुई है, पुलिस के साथ अपने पति सुरेंद्र शर्मा की तलाश में सहयोग करने का नाटक करती रही। साथ ही खुद को दुखी दिखाने के लिए पड़ोसियों के सामने रोती रहती थी, ताकि लोगों को लगे कि वह बहुत टूट चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें