Delhi Power Cut 5 July: दिल्ली में 5 जुलाई को बिजली कटौती! इन इलाकों में कई घंटे रहेगा पावर आउटेज

Delhi Power Cut 5 July: दिल्ली के कई इलाकों में रविवार, 5 जुलाई को बिजली की समस्या रहेगी। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी।

अपडेटेड Jul 04, 2026 पर 9:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली के इन इलाकों में 5 जुलाई को रहेगा पावर कट

Delhi Power Cut 5 July: दिल्ली के कई इलाकों में रविवार, 5 जुलाई को बिजली की समस्या रहेगी। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से 12:07 बजे तक मीनाक्षी गार्डन और अशोक नगर इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


जनकपुरी  डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डिस्ट्रिक्ट सेंटर, जनकपुरी में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

टैगोर गार्डन: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक ब्लॉक B-2, रघुबीर नगर (टैगोर गार्डन एक्सटेंशन) में पावर कट रहेगा।

मुंडका डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक सविता विहार, मुंडका एक्सटेंशन और ब्लॉक C (मुंडका) में बिजली बाधित रहेगी।

मुंडका डिवीजन: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक RMU में केबल एंट्री होल ओपन कार्य के कारण मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और नेताजी सुभाष विहार में बिजली प्रभावित रहेगी।

मुंडका डिवीजन: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक वीणा एन्क्लेव (वेस्ट कैबिन ब्लॉक) और मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अलकनंदा: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक B-ब्लॉक, ओखला फेज-1 में पावर टक की समस्या रहेगी।

क्यों हो रही बिजली कटौती?

बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Delhi Electricity Cut 4 July: शनिवार को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती की समस्या, देखें पूरा शेड्यूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।