Get App

Chhattisgarh Murder: पड़ोसी ने सोते समय परिवार पर कुल्हाड़ी से किया हमला, 9 साल के मासूम समेत तीन की मौत

Chhattisgarh Murder: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले में मंगलवार को एक परिवार के तीन सदस्यों, जिनमें एक नौ वर्षीय लड़का भी शामिल है, की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक गर्भवती महिला सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 12:14 PM
Chhattisgarh Murder: पड़ोसी ने सोते समय परिवार पर कुल्हाड़ी से किया हमला, 9 साल के मासूम समेत तीन की मौत
छत्तीसगढ़ में पड़ोसी ने सोते समय परिवार पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Chhattisgarh Murder: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले में मंगलवार को एक परिवार के तीन सदस्यों, जिनमें एक नौ वर्षीय लड़का भी शामिल है, की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक गर्भवती महिला सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, पड़ोसी और रिश्तेदार कथित तौर पर घर में घुस गए और उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बता दें कि यह घटना तड़के डोंगरपाली क्षेत्र के झाल गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी तुलसी सारथी (26) उस समय घर में घुस गया जब परिवार के सदस्य सो रहे थे और अचानक हमला कर दिया।

मृतकों की पहचान मांडो बाई सारथी (62), राजेश सारथी (36) और प्रशांत सारथी (9) के रूप में हुई है। घायलों में कुमार साई सारथी (65) और राजेश की गर्भवती पत्नी शकुंतला सारथी (30) शामिल हैं। दोनों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें