India AI Impact Expo 2026: 400 एग्जीबीटर होंगे शामिल; NVIDIA, Google, OpenAI भी लिस्ट में

India AI Impact Expo 2026: समिट को 3 प्रमुख स्तंभों- लोग, धरती और प्रगति के आधार पर स्ट्रक्चर किया गया है। यह एक्सपो दिल्ली के प्रगति मैदान में लगभग 75000 वर्ग मीटर में लगने वाला है। इस शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक देशों ने भागीदारी की पुष्टि की है

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:02 PM
Story continues below Advertisement
India AI Impact Expo 2026 में भारतीय इनोवेटर्स भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

5 दिन का ‘इंडिया AI इंपैक्ट एक्सपो 2026’ नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा है। इस एक्सपो में 400 से ज्यादा एग्जीबीटर शामिल होंगे। इनमें आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) सेक्टर की प्रमुख कंपनियां एनवीडिया, गूगल और OpenAI भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के डायरेक्टर जनरल अरविंद कुमार ने बताया है कि यह प्रदर्शनी AI इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियों के लिए मेलजोल का मंच बनेगी। यहां भारतीय इनोवेटर्स भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘एनवीडिया, गूगल और OpenAI सहित दिग्गज AI कंपनियां ‘इंडिया AI इंपैक्ट एक्सपो’ में शामिल 400 एग्जीबीटर्स में शामिल हैं। उनके टॉप एग्जीक्यूटिव्स ने भी अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। वे भारतीय कंपनियों के साथ मीटिंग भी करेंगे।’’

100 से ज्यादा देश कर रहे पार्टिसिपेट


कुमार ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक देशों ने भागीदारी की पुष्टि की है, जिनमें 50 मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में अगले AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी की घोषणा के तुरंत बाद ही ‘इंडिया AI इंपैक्ट समिट एंड एक्सपो’ की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। देश की लगभग हर टेक कंपनी इसका हिस्सा बन रही है। कई सरकारी विभाग और मंत्रालय भी इसमें हिस्सा लेंगे।

यह एक्सपो दिल्ली के प्रगति मैदान में लगभग 75000 वर्ग मीटर में लगने वाला है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में स्टार्टअप को निवेशकों से जोड़ने के लिए विशेष सत्र भी होंगे। AI और उसके असर पर चर्चा के लिए करीब 700 सत्र आयोजित किए जाने की योजना है। इसमें सात विषयगत कार्यसमूह होंगे। इनकी सह-अध्यक्षता पश्चिमी देशों और विकासशील देशों के प्रतिनिधि करेंगे।

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में होगा AI का 'महाकुंभ', ₹30 लाख तक पहुंचा होटल के कमरों का किराया; सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन होंगे शामिल

इंडिया AI इंपैक्ट समिट को 3 प्रमुख स्तंभों- लोग, धरती और प्रगति (People, Planet and Progress) के आधार पर स्ट्रक्चर किया गया है। इसमें होने वाली चर्चा रोजगार एवं कौशल विकास, सस्टेनेबल एंड एनर्जी एफिशिएंट AI और आर्थिक व सामाजिक विकास पर केंद्रित रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।