5 दिन का ‘इंडिया AI इंपैक्ट एक्सपो 2026’ नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा है। इस एक्सपो में 400 से ज्यादा एग्जीबीटर शामिल होंगे। इनमें आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) सेक्टर की प्रमुख कंपनियां एनवीडिया, गूगल और OpenAI भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के डायरेक्टर जनरल अरविंद कुमार ने बताया है कि यह प्रदर्शनी AI इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियों के लिए मेलजोल का मंच बनेगी। यहां भारतीय इनोवेटर्स भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।
