Get App

India-Pakistan Ceasefire: 'ऑपरेशन सिंदूर' को नहीं भूल पाएगा पाकिस्तान, भारी नुकसान के बाद सीजफायर को मजबूर हुआ पड़ोसी मुल्क

India-Pakistan Ceasefire News: दोनों देशों के बीच युद्धविराम के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने प्रेस ब्रीफिंग की। इस प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि हमने पाकिस्तान को बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 10, 2025 पर 7:35 PM
India-Pakistan Ceasefire: 'ऑपरेशन सिंदूर' को नहीं भूल पाएगा पाकिस्तान, भारी नुकसान के बाद सीजफायर को मजबूर हुआ पड़ोसी मुल्क
India-Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच लड़ाई अब रुक गई है।

India-Pakistan Ceasefire News: भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई अब रुक गई है। भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। भारत-पाकिस्तान युद्धविराम को लेकर सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के ऐलान के बाद भारत ने भी युद्धविराम का आधिकारिक जानकारी दी।भारतीय विदेश सचिव ने बताया है कि पाकिस्तान के डीजीएमओ का भारत के डीजीएमओ के पास फोन आया था, जिसके बाद दोनों देश आज शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। वहीं सीजफायर के ऐलान से ही पहले पाकिस्तान को भारतीय सेना ने काफी नुकसान पहुंचाया है। सीजफायर से पहले ही भारत ने पाकिस्तान के एक दो नहीं बल्कि 7 एयरबेस को तबाह किया है।

ट्रंप ने पहले किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट कर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बारे में बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'रात में यूएस की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।'

भारत ने दी ये जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें