मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से भारत में हो रहे गैस संकट से निपटने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने LPG की ज्यादा खेप अब नए स्रोतों से मंगा रहा है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को जानकारी दी है कि, अमेरिका से भी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानि एलपीजी (LPG) मंगा रही है। यह जानकारी मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि सरकार LPG के स्त्रोतो में विविधता लाने की प्रयास कर रही है।
