Crude Supplies: अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिनों के संघर्ष विराम के ऐलान के बाद भारत सहित वैश्विक ऊर्जा बाजार ने राहत की सांस ली है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी हुई तेल की खेप निकलने का रास्ता साफ होगा, हालांकि पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल होने में जुलाई तक का समय लग सकता है।
