Get App

India-Germany: भारत-जर्मनी के बीच डिफेंस और सेमीकंडक्टर पर बनी बात, हुए ये ऐतिहासिक समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और जर्मनी के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का यह सहयोग सिर्फ आपसी फायदे तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता के लिए भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 5:20 PM
India-Germany: भारत-जर्मनी के बीच डिफेंस और सेमीकंडक्टर पर बनी बात, हुए ये ऐतिहासिक समझौते
भारत और जर्मनी के बीच सबसे महत्वपूर्ण समझौता ‘क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर’ को लेकर हुआ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की। फ्रेडरिक मर्ज अपनी पहली भारत यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी के आपसी रिश्तों, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। जर्मन चांसलर की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कुछ ऐसे समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनका सीधा सरोकार हमारी सुरक्षा, शिक्षा और तकनीकी विकास से है।  भारत और जर्मनी के बीच सबसे महत्वपूर्ण समझौता ‘क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर’ को लेकर हुआ है। 

गुजरात पहुंचे जर्मन चांसलर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्रेडरिक मर्ज ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अपने गृह राज्य गुजरात आने का न्योता दिया है। उन्होंने इस निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि यह दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत मित्रता को दिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात कई मायनों में आधुनिक भारत की शुरुआत का केंद्र माना जाता है, जहां महात्मा गांधी ने अपने अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत की थी। इसके अलावा गुजरात आज एक मजबूत और तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए भी जाना जाता है।

रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और जर्मनी के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का यह सहयोग सिर्फ आपसी फायदे तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता के लिए भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर भारत और जर्मनी के बीच कई अहम क्षेत्रों में MoU समझौता पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है।

भारत और जर्मनी के बीच कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए समझौते और संयुक्त घोषणाएं की गई हैं -

सब समाचार

+ और भी पढ़ें