PM Modi India Reform Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (30 दिसंबर) को कहा कि भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ाने वाले अगली पीढ़ी के सुधारों के माध्यम से प्रगति की रफ्तार को तेज गति से बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इसकी तारीफ दुनिया कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' में सवार हो गया है। प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट के जरिए 2025 के दौरान टैक्स, लेबर, ट्रेड, एनर्जी, एजुकेशन और ग्रामीण रोजगार के सेक्टर्स में किए गए कई तरह के पॉलिसी बदलावों के बारे में देश की जनता को जनकारी दी। PM मोदी ने कहा कि इन सुधारों ने भारत की विकास यात्रा को गति दी है।
