जम्मू-कश्मीर के सांबा में फिर दिखे ड्रोन, सेना ने मार गिराया, पूरे शहर में ब्लैकआउट

सेना के सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बहुत कम संख्या में ड्रोन देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन ड्रोन को समय रहते निशाना बनाया गया है और फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है

अपडेटेड May 12, 2025 पर 10:28 PM
Story continues below Advertisement
सीजफायर लागू होने का बाद भी पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

सीजफायर लागू होने का बाद भी पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तान से सीजफायर का उल्लंघन किया। सोमवार रात जम्मू-कश्मीर के सांबा फिर से पाकिस्तान के ड्रोन देखे गए। वहीं पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सांबा में ब्लैक आउट हो गई है। वहीं पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सेना ने तुरंत एक्शन लिया। फिलहाल सेना ने सभी ड्रोन को मार गिराए हैं।

सेना के सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बहुत कम संख्या में ड्रोन देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन ड्रोन को समय रहते निशाना बनाया गया है और फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। ड्रोन गतिविधियों और इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई बाद अब स्थिति शांत है। पिछले 15 मिनट से सांबा क्षेत्र में कोई नई ड्रोन हलचल नहीं देखी गई है।


सेना ने बताया कि ड्रोन हमले के दौरान इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया था। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन पाकिस्तानी ड्रोन को रोकने की कार्रवाई की। इस दौरान आसमान में लाल रोशनी की धारियां नजर आईं और कुछ विस्फोटों की आवाज भी सुनाई दी।

जानकारी के मुताबित पंजाब के कपूरथला में भी ड्रोन देखे गए हैं, वहीं होशियारपुर मे एक धमाके की आवाज सुनाई दी है। यहां भारत ने पाकिस्तान का एक ड्रोन मार गिराया है। अमृतसर और जालंधर में भी ड्रोन दिखने की खबर है, जिसके बाद वहां ब्लैकआउट कर दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।