Get App

जम्मू-कश्मीर के सांबा में फिर दिखे ड्रोन, सेना ने मार गिराया, पूरे शहर में ब्लैकआउट

सेना के सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बहुत कम संख्या में ड्रोन देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन ड्रोन को समय रहते निशाना बनाया गया है और फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2025 पर 10:28 PM
जम्मू-कश्मीर के सांबा में फिर दिखे ड्रोन, सेना ने मार गिराया, पूरे शहर में ब्लैकआउट
सीजफायर लागू होने का बाद भी पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

सीजफायर लागू होने का बाद भी पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तान से सीजफायर का उल्लंघन किया। सोमवार रात जम्मू-कश्मीर के सांबा फिर से पाकिस्तान के ड्रोन देखे गए। वहीं पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सांबा में ब्लैक आउट हो गई है। वहीं पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सेना ने तुरंत एक्शन लिया। फिलहाल सेना ने सभी ड्रोन को मार गिराए हैं।

सेना के सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बहुत कम संख्या में ड्रोन देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन ड्रोन को समय रहते निशाना बनाया गया है और फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। ड्रोन गतिविधियों और इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई बाद अब स्थिति शांत है। पिछले 15 मिनट से सांबा क्षेत्र में कोई नई ड्रोन हलचल नहीं देखी गई है।

सेना ने बताया कि ड्रोन हमले के दौरान इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया था। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन पाकिस्तानी ड्रोन को रोकने की कार्रवाई की। इस दौरान आसमान में लाल रोशनी की धारियां नजर आईं और कुछ विस्फोटों की आवाज भी सुनाई दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें