जम्मू में हमले की खबर सामने आ रही है। जम्मू एयरपोर्ट और डिफेंस कॉलोनी के पास धमाके की आवाज सुनी गई। पठानकोट एयरबेस पर भी पाकिस्तान की ओर से बड़ा हमला करने की कोशिश की गई। आशंका है कि ये ड्रोन और मिसाइल हमला था। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान की तरफ से आई 8 मिसाइलों को मार गिराया है और उसके सभी हमलों को निकाम कर दिया।
News18 के मुताबिक, पूरे इलाके में सायरन बजे और कुछ ड्रोन को ट्रेस भी किया गया। जानकारी के मुताबिक, पूरे जम्मू में एयर रेड सायरन बज गए हैं। जम्मू का एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव कर दिया गया और पूरे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया है। साथ ही माता वैष्णो देवी मंदिर में भी पूरी तरह से ब्लैक कर दिया गया है।
सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में कई जगहों पर आर्टलरी और ड्रोन से हमला किया। त्वरित जवाबी कार्रवाई में भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उनमें से कई को बेअसर कर दिया और हवाई हमले के सायरन चालू कर दिए।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। जबकि उधमपुर में भी ब्लैक आउट किया गया है।
इसके अलावा पठानकोट एयरबेस पर भी बड़े हमले खबर आ रही है। पठानकोट एयरबेस पर भारी गोलीबारी जानकारी मिल रही है। उधर कुपवाड़ा में पाकिस्तानी सीमा से गोलीबारी भी की जा रही है।
कहां-कहां पाकिस्तान के हमले नाकाम?
सूत्रों ने बताया कि एडवांस तकनीकों की तैनाती से ड्रोन को सफलतापूर्वक हवा में ही मार गिराया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किसी तरह के नुकसान या हताहत की जानकारी नहीं है।
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में कई जगहों पर आर्टिलरी से गोलीबारी और ड्रोन हमलों से हमला किया। कुपवाड़ा में आर्टिलरी से गोलाबारी और पठानकोट में एयरबेस को निशाना बनाकर गोलाबारी की खबरें सामने आई हैं।
उधमपुर, जम्मू, पठानकोट और अखनूर में ड्रोन हमले नाकाम कर दिए गए हैं। तुरंत रिस्पॉन्स देते हुए भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उनमें से कई को नष्ट कर दिया और हवाई हमले के सायरन एक्टिव कर दिए, जिन्हें जम्मू संभाग के अखनूर और किश्तवाड़ में भी सुना गया, जहां पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया।