India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे WhatsApp, Instagram और Facebook पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया गया है कि नागरिकों को अपने मोबाइल की लोकेशन सर्विस तुरंत बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि इसका इस्तेमाल ड्रोन के जरिए अधिक जनसंख्या वाले इलाकों की पहचान के लिए किया जा सकता है।
हालांकि, PIB Fact Check जो कि भारत सरकार का आधिकारिक फैक्ट चेकिंग प्लेटफॉर्म है, ने इस मैसेज को पूरी तरह फर्जी बताया है। PIB ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट जारी करते हुए ये जानकारी दी है। एक वायरल इमेज में दावा किया जा रहा है कि एक आधिकारिक सलाह जारी की गई है, जिसमें मोबाइल की लोकेशन सर्विस बंद करने की सलाह दी गई है। ये दावा फर्जी है। सरकार की ओर से ऐसी कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।
क्या कह रहा है वायरल मैसेज?
PIB Fact Check ने उस वायरल मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है
हमें फैकल्टी की ओर से एक आधिकारिक ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि कृपया तुरंत अपने फोन की लोकेशन सर्विस बंद कर दें। जानकारी मिली है कि ड्रोन के ज़रिए ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों की पहचान की जा रही है।”
Whatsapp की सभी जानकारी पर न करें भरोसा
सप्ताह की शुरुआत में ही भारत सरकार ने फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर नागरिकों को सचेत किया था। इसमें पाकिस्तान प्रायोजित अफवाहों से सावधान रहने की अपील की गई थी। आने वाले दिनों में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान प्रायोजित प्रोपेगेंडा की बाढ़ आ सकती है। हर सूचना को ध्यानपूर्वक जांचें खासकर भारतीय सेना या मौजूदा हालातों से संबंधित पोस्ट्स को।
यदि किसी को शंका वाले मैसेज या कंटेंट मिलें, तो वे उसे नीचे दिए गए माध्यमों पर रिपोर्ट कर सकते हैं।
Email: factcheck@pib.gov.in
लोगों से अपील की जाती है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी संदेशों पर भरोसा न करें, और केवल सरकारी सोर्स से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें।