Get App

India Pakistan War: पाकिस्तान में परमाणु हथियारों पर फैसला लेने वाले नेशनल कमांड की बैठक, PM शहबाज शरीफ कर रहे मीटिंग

India Pakistan War: परमाणु हथियार संपन्न दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव इस हफ्ते और बढ़ गया, जब पाकिस्तान ने बार-बार चेतावनी के बाद भी मान नहीं रहा है और पिछली दो रातों से भारत कई शहरों को ठिकानों को निशाना बना रहा है, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके मंसूबो पर पानी फेर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2025 पर 8:35 AM
India Pakistan War: पाकिस्तान में परमाणु हथियारों पर फैसला लेने वाले नेशनल कमांड की बैठक, PM शहबाज शरीफ कर रहे मीटिंग
India Pakistan War: पाकिस्तान में परमाणु हथियारों पर फैसला लेने वाले नेशनल कमांड की बैठक, PM शहबाज शरीफ कर रहे मीटिंग

भारत के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच पाकिस्तान की सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण (National Command Authority) की बैठक बुलाई है। यह बैठक इस्लामाबाद की तरफ से भारत के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने और कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद बुलाई गई है। यह अथॉरिटी नागरिक और सैन्य अधिकारियों का शीर्ष निकाय है, जो देश के परमाणु शस्त्रागार सहित सुरक्षा से जुड़े फैसले लेता है।

परमाणु हथियार संपन्न दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव इस हफ्ते और बढ़ गया, जब पाकिस्तान ने बार-बार चेतावनी के बाद भी मान नहीं रहा है और पिछली दो रातों से भारत कई शहरों को ठिकानों को निशाना बना रहा है, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके मंसूबो पर पानी फेर दिया।

पाकिस्तान ने शुकवार को लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 जगहों पर ताजा ड्रोन हमले किए और रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया।

पंजाब के फिरोजपुर में एक परिवार के कुछ सदस्य रात के अंधेरे में किए गए हमलों में घायल हो गये। हमलों में घायल हो जाने का यह केवल एक मामला रहा। पाकिस्तान से लगी सीमा वाले सभी राज्यों में ब्लैकआउट रखा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें