Get App

Stock in News: चिप सेक्टर में केमिकल कंपनी की एंट्री, आपके पास है शेयर?

Stock in News: बिकवाली की आंधी के बीच निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाली दिग्गज स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी अब अधिग्रहण के जरिए EMDS सेक्टर में एंट्री कर रही है। इससे इसे चिप, ऐरोस्पेस एंड डिफेंस और ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में ग्राहक मिलेंगे। हालांकि फिलहाल शेयरों में इस ऐलान का जोश नहीं दिखा। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 2:31 PM
Stock in News: चिप सेक्टर में केमिकल कंपनी की एंट्री, आपके पास है शेयर?
जुबिलैंट इनग्रेविया (Jubilant Ingrevia) अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जुबिलैंट एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिए Zettaone में 40% हिस्सेदारी खरीद रही है।

Jubilant Ingrevia Share Price: स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी जुबिलैंट इनग्रेविया एक कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रही है और इसके साथ ही यह EDMS (इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) सेक्टर में एंट्री कर रही है। हालांकि यह शेयरों में जोश नहीं भर पाया और कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह करीब डेढ़ फीसदी टूट गया। निचले स्तर पर खरीदारी भी शेयरों को संभाल नहीं पाई और फिलहाल बीएसई पर यह 0.53% की गिरावट के साथ ₹586.20 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.45% टूटकर ₹580.75 तक आ गया था।

Jubilant Ingrevia के लिए कितना अहम है अधिग्रहण?

जुबिलैंट इनग्रेविया अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जुबिलैंट एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (JAEL) के जरिए Zetttao ne Technologies India Private Limited (Zettaone) में 40% हिस्सेदारी खरीद रही है। इसके लिए शेयर सब्सक्रिप्शन एंड शेयर पर्चेज एग्रीमेंट हो गया है। अभी यह 40% हिस्सेदारी खरीद रही है लेकिन इस बात को लेकर भी सहमति बनी है कि अगले साल 51% तक यह होल्डिंग खरीद सकती है। कंपनी ने 8 नवंबर की शाम एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी तेजी से बढ़ रहे EDMS (इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) सेक्टर में एंट्री की है। इससे कंपनी सेमाकंडक्टर, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट्स में बिजनेस कर सकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें