Bangladesh Vs India: भारत ने ढाका में भारतीय हाई कमीशन को हाल ही में मिली धमकियों और बांग्लादेशी राजनीतिक नेताओं के भारत विरोधी भड़काऊ बयानों पर औपचारिक विरोध दर्ज कराने के लिए नई दिल्ली में बांग्लादेश के राजदूत रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया है। भारत ने बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को लेकर बांग्लादेशी हाई कमिश्नर के समक्ष अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज को ढाका में भारतीय उच्चायोग को मिली धमकी पर अपनी चिंता जताई।
