Get App

India-US Trade Deal : ट्रेड डील पर कहां तक पहुंची बात? पीयूष गोयल की अमेरिकी यात्रा पर सरकार ने दी ये जानकारी

India-US Trade Deal : सरकार की ओर से 26 सितंबर को जारी बयान में बताया गया कि, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की। बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने समझौते की संभावित रूपरेखा पर विचार साझा किए और आपसी हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही ट्रेड डील तक पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 7:22 PM
India-US Trade Deal : ट्रेड डील पर कहां तक पहुंची बात? पीयूष गोयल की अमेरिकी यात्रा पर सरकार ने दी ये जानकारी
ट्रंप टैरिफ के बीच कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारत का एक प्रतिनिधि मंडल अमेरिका गया था।

India-US Trade Deal: ट्रंप टैरिफ के बीच कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारत का एक प्रतिनिधि मंडल अमेरिका गया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर जारी बातचीत को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने और निवेश बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस पर सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा- भारत, अमेरिका पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए प्रयास करेंगे।

सरकार ने कही ये बात

सरकार की ओर से 26 सितंबर को जारी बयान में बताया गया कि, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर  बातचीत की। बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने समझौते की संभावित रूपरेखा पर विचार साझा किए और आपसी हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही ट्रेड डील तक पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई।

ट्रंप ने दिया एक और झटका

यह बयान उस समय आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय कंपनियों को झटका देते हुए 1 अक्टूबर 2025 से ब्रांडेड और पेटेंट दवाओं पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। हालांकि, अगर कंपनियां अमेरिका में अपनी फैक्ट्री लगाती हैं तो उन्हें इस टैरिफ से छूट मिलेगी। ट्रंप के इस फैसले का असर शेयर बाजार पर भी दिखा और शुक्रवार को निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स, दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

 H-1B वीजा को बढ़ी फीस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें