India vs Pakistan Defence Budget: अक्सर हमारे मन ये सवाल उठता है कि, भारत या पाकिस्तान, किसकी सैन्य ताकत ज्यादा है? इसे लेकर एक लेटेस्ट रिपोर्ट आई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Sipri) की रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले है। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य ताकत की खाई अब और भी गहरी हो गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा डिफेंस स्पेंडर बन गया है।
