Get App

Tejas: भारत का एक और तेजस फाइटर जेट क्रैश, तकनीकी खराबी की आशंका! पायलट सुरक्षित

Tejas: हादसा एक महत्वपूर्ण ऑपरेशनल एयर बेस पर हुआ। फाइटर जेट नियमित प्रशिक्षण उड़ान पूरी करने के बाद लैंडिंग कर रहा था, तभी दुर्घटना हो गई। शुरुआती जानकारी के मुकाबिक, विमान में किसी तकनीकी खराबी की आशंका है। फिलहाल भारतीय वायु सेना ने इस ताजा दुर्घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 11:21 PM
Tejas: भारत का एक और तेजस फाइटर जेट क्रैश, तकनीकी खराबी की आशंका! पायलट सुरक्षित
Tejas : भारत ने एक और तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) खो दिया है।

भारतीय वायु सेना (IAF) ने इस महीने की शुरुआत में एक हादसे में अपना एक और तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) खो दिया है। हादसा उस समय हुआ जब विमान एक रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के बाद लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। इस घटना के बाद पूरे तेजस फ्लीट की जांच और बड़े स्तर पर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।  फिलहाल भारतीय वायु सेना ने इस ताजा दुर्घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

लैडिंग के समय हुआ हादसा 

सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा एक महत्वपूर्ण ऑपरेशनल एयर बेस पर हुआ। फाइटर जेट नियमित प्रशिक्षण उड़ान पूरी करने के बाद लैंडिंग कर रहा था, तभी दुर्घटना हो गई। शुरुआती जानकारी के मुकाबिक, विमान में किसी तकनीकी खराबी की आशंका है। माना जा रहा है कि ऑनबोर्ड सिस्टम में गड़बड़ी इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और तकनीकी टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

तीसरा विमान हादसा 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें