IMD Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 13 जून को जारी ताजा राष्ट्रीय बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) इस समय हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्रि कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारीपदा, पुरुलिया, धनबाद और बिहार के मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, मध्य अरब सागर, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हैं।
