Get App

क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भारतीय चालक दल वाले चौथे जहाज पर भी हुआ हमला? इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने सब साफ बताया

ओमान के तट और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास भारतीय चालक दल वाले जहाज पर हमले का मामला गरमाया हुआ है। आपको बता दें कि पिछले दिनों एक जहाज पर हमले में भारतीय चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हुई थी और इसे लेकर काफी आक्रोश है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 10:59 AM
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भारतीय चालक दल वाले चौथे जहाज पर भी हुआ हमला? इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने सब साफ बताया
क्या हॉर्मुज के पास चौथे भारतीय जहाज पर भी हुआ हमला?

ओमान के तट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भारतीय चालक दल वाले जहाज पर हमले का मामला गरमाया हुआ है। आपको बता दें कि पिछले दिनों एक जहाज पर हमले में भारतीय चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हुई थी और इसे लेकर काफी आक्रोश है। इस बीच एक और जहाज पर हमले का दावा सामने आया है और कहा जा रहा है कि इसपर भी भारतीय चालक दल है। इस हमले की खबरों को लेकर भारत सरकार ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को उन तमाम रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ओमान तट के पास भारतीय क्रू वाले एक चौथे जहाज पर नया हमला हुआ है। विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह से 'झूठा' करार दिया है। खाड़ी क्षेत्र में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हाल के दिनों में कमर्शियल जहाजों पर हुए सिलसिलेवार हमलों के बाद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच यह अहम स्पष्टीकरण सामने आया है।

विदेश मंत्रालय ने जहाज के कैप्टन से सीधे किया संपर्क

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सीएनएन-न्यूज18 से बताया कि सरकार ने स्थिति की वास्तविकता जानने के लिए सीधे उस जहाज के मास्टर (कैप्टन) से संपर्क किया, जिसे लेकर यह अफवाह उड़ी थी। रणधीर जायसवाल ने बताया, 'हमने लियाकी फ्रीडम (Liaki Freedom) नामक जहाज के मास्टर से बात की है, जिन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और जो जानकारियां रिपोर्ट की जा रही हैं, वे बिल्कुल झूठी हैं।' इससे पहले आई कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे जहाज 'लियाकी फ्रीडम' पर ओमान के तट के पास संयुक्त राज्य अमेरिका (US) द्वारा हमला किया गया है।

यूनियन का बयान और जहाज के कोऑर्डिनेट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें