VIDEO: 100 आतंकी और पाकिस्तान आर्मी के 40 जवान ढेर, ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी

Indian Army Press Conference : लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने जानकारी दी कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिछले दिनों कुछ हवाई अड्डों और सैन्य डंपों पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हवाई हमले किए गए, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने सभी हमलों को विफल कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि, 7 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर छोटे हथियारों से हुई गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के लगभग 35 से 40 जवान मारे गए हैं

अपडेटेड May 11, 2025 पर 8:54 PM
Story continues below Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने मीडिया ब्रीफिंग की।

Indian Army Press Conference : ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने मीडिया ब्रीफिंग कर की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती में मौजूद रहे। ऑपरेशन सिंदूर से भारत को बड़े पैमाने पर कामयाबी भी हासिल हुई है। सेना ने बताया कि, 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए हैं। वहीं भारतीय सेना ने सिर्फ LoC पर ही पाकिस्तानी आर्मी के 30-40 जवानों और अफसरों को मार गिराया है।

पाकिस्तानी सेना के 40 जवान मारे गए

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने मीडिया ब्रीफिंग कर रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने जानकारी दी कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिछले दिनों कुछ हवाई अड्डों और सैन्य डंपों पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हवाई हमले किए गए, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने सभी हमलों को विफल कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि, 7 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर छोटे हथियारों से हुई गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के लगभग 35 से 40 जवान मारे गए हैं।


एयरमार्शल भारती ने कहा, 8-9 मई की रात श्रीनगर से नलिया तक ड्रोन और एयरक्राफ्ट से हमला हुआ। उन्होंने जो टारगेट चुने थे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह हमला आधी रात तक जारी रहा। मिलिट्री या सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर नुकसान नहीं हुआ। वे लड़ाई चाहते थे और हम तैयार थे। हमने उनके मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया। उनके लाहौर और गुंजरावाला के सर्विलेंस राडार ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद उनके ड्रोन अटैक सुबह तक जारी रहे, जिसका हमने जवाब दिया। लाहौर के करीब से ड्रोन अटैक लॉन्च किए गए थे। उन्होंने अपने और इंटरनेशनल पैसेंजर विमान एयर स्पेस में उड़ने दिए।

सेना के पांच जवान भी शहीद

एयरमार्शल भारती ने बताया, मुझे 10 मई को पाकिस्तानी डीजीएमओ ने कॉल किया। पाकिस्तान के डीजीएमओ से दोपहर 3.30 मिनट पर बातचीत हुई। जिसमें तय हुआ कि 7 बजे के बाद से कोई हमला नहीं किया जाएगा। अगली बातचीत 12 मई को होगी। कुछ ही घंटों बाद ही उन्होंने संघर्ष विराम तोड़ा। ड्रोन अटैक किया और फायरिंग की। हमने उन्हें मैसेज भेजा कि हम पर किए गए हमले का जवाब हमने दिया है। अगर आज रात भी ऐसा किया तो हम जवाब देंगे। इसके बाद हमारे आर्मी चीफ ने हमें जवाब देने के लिए पूरी अथॉरिटी दी है। हमारे 5 जवान मारे गए, उन्हें हम श्रद्धांजलि देते हैं।

एयरमार्शल भारती ने बताया, हमारी लड़ाई पाकिस्तानी मिलिट्री या किसी और से नहीं है। हमारी लड़ाई आतंकवादियों से है, जिन्हें हमने निशाना बनाया। लेकिन उन्होंने ड्रोन, यूएवी से हमला किया। हमारे पास जवाब देने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। हम यह करने की क्षमता रखते हैं।

भारत ने तीन बड़े आतंकियों को मार गिराया

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर साफ तौर पर आतंकवाद के साजिशककर्ताओं और उनके ठिकानों को तबाह करने के लिए किया गया था। हमने सीमा पार टेरर कैंप और इमारतों को पहचाना। इनमें से कई को पहले ही खाली कर दिया था, क्योंकि उन्हें हमारे एक्शन का डर था। सीमा पार 9 ठिकानों पर हमने 100 आतंकवादी मारे। हमने कंधार हाईजैक और पुलवामा अठैक में शामिल तीन बड़े आतंकी चेहरे मार गिराए, जिनमें यूसुफ अज़हर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे हाई वैल्यू टारगेट शामिल हैं। ये आतंकी IC 814 हाइजैक और पुलवामा हमले से जुड़े थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।