Get App

ईरान से LPG लेकर आ रहा है जहाज, 2018 के बाद Indian Oil ने पहली बार की खरीद

ईरान से ऊर्जा की यह भारत की पहली खरीद है, जो इस महीने की शुरुआत में अमेरिका द्वारा दी गई एक अस्थायी छूट के बाद संभव हुई है। Kpler के शिप-ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि LPG वाहक जहाज 'सी बर्ड' ईरान की LPG ला रहा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 1:18 PM
ईरान से LPG लेकर आ रहा है जहाज, 2018 के बाद Indian Oil ने पहली बार की खरीद
मौजूदा खेप में लगभग 43,000 टन ब्यूटेन और प्रोपेन शामिल है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने लगभग 8 सालों में पहली बार ईरान से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) खरीदी है। भारत, मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण LPG की बढ़ती कमी को रोकने के लिए तेजी से कदम उठा रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों ने बताया है कि इंडियन ऑयल इस खेप को अपनी सरकारी साथी कंपनियों- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ शेयर करेगी।

डेटा इंटेलिजेंस फर्म Kpler के अनुसार, इंडियन ऑयल ने आखिरी बार जून 2018 में ईरान से LPG खरीदी थी। फर्म ने बताया कि मौजूदा खेप में लगभग 43,000 टन ब्यूटेन और प्रोपेन शामिल है। यह मात्रा भारत में आधे दिन की मांग को पूरा करने के लिए ही काफी होगी।

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने दी एक अस्थायी छूट

ईरान से ऊर्जा की यह भारत की पहली खरीद है, जो इस महीने की शुरुआत में अमेरिका द्वारा दी गई एक अस्थायी छूट के बाद संभव हुई है। इस छूट के तहत भारत को ईरान से कच्चा तेल या पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की अनुमति दी गई थी। बाजार उन संभावित खरीदारों की तलाश में था, जो ईरान की खेपों को खरीदने में रुचि दिखाएं। ये खेप लंबे समय से अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के कारण पहुंच से बाहर मानी जा रही थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें