Get App

Indian Pakistan War: भारत ने इस्लामाबाद, लाहौर, रावलपिंडी और तीन पाकिस्तानी वायुसेना ठिकानों पर हमला किया

India Pakistan War News: पाकिस्तान के कई शहरों में कई धमाके सुने गए- रावलपिंडी में दो, लाहौर और इस्लामाबाद में एक-एक। तीन वायुसेना ठिकानों- रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, पंजाब के शोरकोट में रफीकी एयरबेस और पंजाब के चकवाल में मुरीद एयरबेस को भी हमलों में निशाना बनाया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2025 पर 7:35 AM
Indian Pakistan War: भारत ने इस्लामाबाद, लाहौर, रावलपिंडी और तीन पाकिस्तानी वायुसेना ठिकानों पर हमला किया
Indian Pakistan War: इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी शहर और तीन वायु सेना ठिकानों को निशाना बनाया गया

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष इतना बढ़ गया कि पड़ोसी देश ने अपनी लॉन्ग रेंज मिसाइल फतेह-2 से राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने की हिमाकत की, लेकिन उसके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए और सिरसा में ही मार गिराया गया। भारत ने भी शनिवार तड़के पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमले किए, जिसमें इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी शहर और तीन वायु सेना ठिकानों को निशाना बनाया गया।

CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के कई शहरों में कई धमाके सुने गए- रावलपिंडी में दो, लाहौर और इस्लामाबाद में एक-एक। तीन वायुसेना ठिकानों- रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, पंजाब के शोरकोट में रफीकी एयरबेस और पंजाब के चकवाल में मुरीद एयरबेस को भी हमलों में निशाना बनाया गया।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने नूर खान एयरबेस, रफीकी एयरबेस पर भारत के हमले की पुष्टि की, लेकिन दावा किया कि पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) की सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं।

पाकिस्तान सरकार ने कहा कि हमले में कोई हताहत या फिजिकल नुकसान नहीं हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें