Get App

Trains Cancelled News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले हफ्ते ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

Railways Trains Cancelled News: अगले हफ्ते इस रूट पर कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। इससे आखिरी समय पर कैंसिलेशन या समय बदलाव की वजह से परेशानी नहीं होगी और आपका सफर सुरक्षित एवं सुगम रहेगा

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 11:32 AM
Trains Cancelled News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले हफ्ते ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट
 Railways Cancelled Trains News: रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस और अपडेट्स को समय-समय पर चेक करें

अगर आप अगले हफ्ते ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और अपडेट जरूर चेक करें। अक्सर यात्रियों को आखिरी समय पर ट्रेनों के कैंसिल होने या समय में बदलाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर उन लोगों के लिए, जिनके टिकट पहले से बुक हैं और सफर जरूरी है, अचानक बदलाव यात्रा को कठिन और तनावपूर्ण बना देता है। ऐसी परिस्थितियों में पैसेंजर की पूरी योजना प्रभावित हो सकती है, चाहे वह ऑफिस, परिवारिक कार्यक्रम या जरूरी यात्रा हो। इसके अलावा, कैंसिलेशन या रूट बदलने से यात्रा का समय भी लंबा हो सकता है और लोग स्टेशनों पर फंस सकते हैं।

इसलिए, यात्रियों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वे रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस और अपडेट्स को समय-समय पर चेक करें, ताकि वे अपनी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बच सकें और सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

रूट पर काम की वजह से ट्रेनों में बदलाव

उत्तर प्रदेश में लखनऊ जंक्शन और ऐशबाग स्टेशन के बीच पुल नंबर 476 पर गर्डर लॉन्चिंग का काम शुरू किया जा रहा है। इसी कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें कुछ दिनों के लिए कैंसिल कर दी गई हैं, जबकि कुछ की टाइमिंग और रूट में बदलाव किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें