Get App

सिर्फ कंफर्म टिकट...नहीं चलेगा कोई भी कोटा, कितना होगा वंदे भारत स्लीपर का किराया, यहां जान लें सबकुछ

Vande Bharat Sleeper : इस ट्रेन में यात्रियों को पूरी तरह नया और बेहतर बेडरोल दिया जाएगा। इसमें अच्छी क्वालिटी के कंबल और कवर शामिल होंगे, जो सामान्य ट्रेनों के बेडरोल से ज्यादा आरामदायक होंगे। ट्रेन में मौजूद सभी कर्मचारी यूनिफॉर्म में रहेंगे और सफर के दौरान यात्रियों को स्थानीय खाने का स्वाद भी मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन का डिज़ाइन और सेवाएं भारत की संस्कृति को दिखाएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:18 PM
सिर्फ कंफर्म टिकट...नहीं चलेगा कोई भी कोटा, कितना होगा वंदे भारत स्लीपर का किराया, यहां जान लें सबकुछ
गुवाहाटी और कोलकाता के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारतीय रेलवे इस महीने के अंत तक गुवाहाटी और कोलकाता के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्रा के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इसके शुरू होने से पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है। इस सेवा को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

कोई खास कोटा या पास नहीं

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सिर्फ आम यात्रियों के लिए होगी। इसमें VIP या इमरजेंसी कोटा नहीं मिलेगा। यहां तक कि वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी अपने रेलवे पास से इस ट्रेन में सफर नहीं कर सकेंगे। केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी।

RAC भी नहीं होगी

अधिकारियों ने साफ किया है कि इस ट्रेन में सिर्फ कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। इससे वेटिंग लिस्ट बहुत कम रहने की उम्मीद है। इस ट्रेन में RAC की सुविधा नहीं होगी, यानी यात्रियों को बर्थ शेयर नहीं करनी पड़ेगी और न ही साइड-लोअर सीट पर यात्रा करनी होगी। इससे सभी यात्रियों को ज्यादा आरामदायक और परेशानी-मुक्त सफर मिलेगा।

यात्रियों को मिलेगा ज्यादा आराम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें