Get App

उज्जैन के छात्र की कनाडा में हत्या...झगड़े के बाद कार से कुचला, इंसाफ मांग रहे परिजन

रिपोर्ट के मुताबिक पहले उस पर हमला किया गया और बाद में उसे कार से कुचल दिया गया। गुरकीरत करीब 15 महीने पहले हायर एजुकेशन के लिए कनाडा गए थे। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार गहरे सदमे में है और अब अंतिम संस्कार के लिए उसके शव के भारत आने का इंतजार कर रहा है। गुरकीरत सिंह मनोचा के परिवार ने बताया कि यह घटना 15 मार्च को चार्ली लेक (Charlie Lake) के पास हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 3:51 PM
उज्जैन के छात्र की कनाडा में हत्या...झगड़े के बाद कार से कुचला, इंसाफ मांग रहे परिजन
मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले एक युवक की कनाडा में हत्या कर दी गई।

मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले गुरकीरत सिंह मनोचा की कनाडा में हत्या कर दी गई। वह करीब सवा साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। परिवार के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में ब्रिटिश कोलंबिया के फोर्ट सेंट जॉन के पास छात्रों के बीच हुए झगड़े के दौरान कथित तौर पर उस पर हमला किया गया था।  गुरकीरत सिंह मनोचा, उज्जैन में देवास रोड पर पार्श्वनाथ सिटी का रहने वाले थे।

परिवार कर रहा इंतजार

रिपोर्ट के मुताबिक पहले उस पर हमला किया गया और बाद में उसे कार से कुचल दिया गया। गुरकीरत करीब 15 महीने पहले हायर एजुकेशन के लिए कनाडा गए थे। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार गहरे सदमे में है और अब अंतिम संस्कार के लिए उसके शव के भारत आने का इंतजार कर रहा है। गुरकीरत सिंह मनोचा के परिवार ने बताया कि यह घटना 15 मार्च को चार्ली लेक (Charlie Lake) के पास हुई थी। बताया जा रहा है कि वहां युवाओं के एक समूह के साथ उसकी कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद उस पर हमला किया गया और उसे गंभीर चोटें आईं, बाद में उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने भी संज्ञान लिया है और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

मैनेजमेंट की पढ़ाई करने कनाडा गए थे गुरकीरत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें