IndiGo Flight Cancellations: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला आज भी जारी है। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, आज यानी 4 दिसंबर को कुल 73 उड़ानें रद्द कर दी गईं है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट्स कैंसिल होने के पीछे की वजह 'परिचालन कारण' है, जिससे 41 आगमन और 32 प्रस्थान उड़ाने प्रभावित हुई हैं।
