IndiGo Flight Cancellations: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार (5 दिसंबर) को एक दिन में 550 से अधिक इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। इससे हजारों पैसेंजर्स के ट्रैवल प्लान पर असर पड़ा। यह 20 सालों में इंडिगो द्वारा एक दिन में कैंसिल की गई फ्लाइट्स की सबसे ज्यादा संख्या है। इनमें से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लगभग 172 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। मुंबई एयरपोर्ट पर 118 और फ्लाइट्स रद्द हुई। बेंगलुरु में 100, हैदराबाद में 75, कोलकाता में 35, चेन्नई में 26 और गोवा में 11 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। दूसरे एयरपोर्ट्स पर भी कई और फ्लाइट्स कैंसिल हुईं।
