Get App

गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, 27 अगस्त से शुरू होगी सेवा, जानें टाइमिंग और रूट

Gorakhpur-Delhi Amrit Bharat Express: रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को ट्रेन नंबर 15095 और 15096 के तौर पर रेगुलर चलाने की मंजूरी दे दी है। हफ्ते में एक बार चलने वाली यह ट्रेन गोरखपुर से 27 अगस्त और दिल्ली से 28 अगस्त को शुरू होगी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 20, 2026 पर 4:32 PM
गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, 27 अगस्त से शुरू होगी सेवा, जानें टाइमिंग और रूट
गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, 27 अगस्त से शुरू होगी सेवा

Gorakhpur-Delhi Amrit Bharat Express: रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को ट्रेन नंबर 15095 और 15096 के तौर पर रेगुलर चलाने की मंजूरी दे दी है। हफ्ते में एक बार चलने वाली यह ट्रेन गोरखपुर से 27 अगस्त और दिल्ली से 28 अगस्त को शुरू होगी, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

यह प्रस्तावित ट्रेन गोरखपुर और दिल्ली के बीच सीधी रेल सेवा देगी और गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली में रुकेगी।

ट्रेन नंबर 15095 गोरखपुर से दिल्ली के लिए चलेगी, जबकि 15096 वापसी की दिशा में चलेगी। इस सर्विस को साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के तौर पर मंजूरी दी गई है।

15095 गोरखपुर-दिल्ली: रात 10:45 बजे (गुरुवार) रवाना होगी, अगले दिन दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें