Get App

US-ईरान जंग के बीच हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने टिकट पर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

कंपनी ने कहा है कि 14 मार्च 2026 को रात 12:01 बजे से की जाने वाली सभी नई टिकट बुकिंग पर अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा। इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में 425 रुपये से 2300 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जो यात्रियों से फ्यूल चार्ज के रूप में वसूला जाएगा। इंडिगो ने बताया कि फ्लाइट टिकट की नई कीमतें 14 मार्च, 2026 से लागू होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 8:32 PM
US-ईरान जंग के बीच हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने टिकट पर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग का आर्थिक असर अब और साफ नजर आने लगा है।

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग का आर्थिक असर अब और साफ नजर आने लगा है।मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण हवाई ईंधन काफी महंगा हो गया है। बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने हवाई किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि 14 मार्च 2026 को रात 12:01 बजे से की जाने वाली सभी नई टिकट बुकिंग पर अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा। इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में 425 रुपये से 2300 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जो यात्रियों से फ्यूल चार्ज के रूप में वसूला जाएगा। इंडिगो ने बताया कि फ्लाइट टिकट की नई कीमतें 14 मार्च, 2026 से लागू होंगी।

  कंपनी ने लिया बड़ा फैसला 

एयरलाइन के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से विमान ईंधन की कीमतों में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है। इसी कारण कंपनी को टिकट पर अतिरिक्त शुल्क जोड़ना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के जेट फ्यूल म़ॉनिटर के आंकड़ों में बताया गया है कि इस क्षेत्र में विमान ईंधन की कीमतें 85 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। एयरलाइंस के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) संचालन लागत का बड़ा हिस्सा होता है। जब ईंधन महंगा हो जाता है तो इसका सीधा असर हवाई किराए पर पड़ता है। इसी वजह से अब यात्रियों को टिकट पर अतिरिक्त फ्यूल चार्ज देना होगा।

रूट के हिसाब से फ्यूल चार्ज - IndiGo के अनुसार अलग-अलग रूट के लिए अलग फ्यूल चार्ज तय किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें