भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर के लिए ताजा वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 15 मई को भारत के मौसम में जबरदस्त हलचल देखने को मिलने वाली है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून के 16 मई तक अंडमान सागर में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के 21 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है।
