Get App

IndiGo: 10 फरवरी के बाद अपनी उड़ानें घटाएगी इंडिगो, DGCA के नए ड्यूटी नियमों का असर

जानकारी के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा सकता है क्योंकि एयरलाइन नए और ज्यादा और सेफ फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों को लागू करने की तैयारी कर रही है। इन नए नियमों के लागू होने से पायलटों की ज़रूरत पहले से काफी बढ़ जाएगी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को भरोसा दिलाया है कि अगले महीने जब इन नियमों से मिली छूट खत्म होगी, तब भी यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 10:58 PM
IndiGo: 10 फरवरी के बाद अपनी उड़ानें घटाएगी इंडिगो, DGCA के नए ड्यूटी नियमों का असर
पिछले साल दिसंबर का महीना विमानों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा।

पिछले साल दिसंबर का महीना विमानों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में कैंसलेशन और डिले का ऐसा दौर चला कि लगभग सभी फ्लाइट आसमान की जगह जमीन पर जमी नजर आई। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में मची अव्यवस्था और यात्रियों को हुई भारी परेशानी के बाद सरकार और विमानन नियामक (DGCA) ने एयरलाइन पर कड़ी निगरानी रखी है। वहीं एयरलाइन और विमानन नियमों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, IndiGo 10 फरवरी के बाद कुछ समय के लिए अपनी अतिरिक्त उड़ानों की संख्या कम कर सकती है।

यात्रियों को नहीं होगी कोई परेशानी 

जानकारी के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा सकता है क्योंकि एयरलाइन नए और ज्यादा और सेफ फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों को लागू करने की तैयारी कर रही है। इन नए नियमों के लागू होने से पायलटों की ज़रूरत पहले से काफी बढ़ जाएगी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को भरोसा दिलाया है कि अगले महीने जब इन नियमों से मिली छूट खत्म होगी, तब भी यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। एयरलाइन ने यह भी साफ किया है कि अगर ऑपरेशन को संतुलित रखने के लिए ज़रूरत पड़ी, तो वह कुछ समय के लिए अपने उड़ान नेटवर्क में छोटे स्तर पर बदलाव कर सकती है, ताकि सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें।

क्यों लिया जा रहा है ये फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें