Get App

LPG Cylinder Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में आज कितनी है घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमत

LPG Cylinder Price Today: सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने 21 जुलाई के लिए घरेलू और 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आज गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों पर ही सिलेंडर मिलेगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 21, 2026 पर 8:30 AM
LPG Cylinder Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में आज कितनी है घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमत
इस महीने की शुरुआत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी

LPG Cylinder Price Today: अगर आप आज यानी 21 जुलाई को एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें। सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने 21 जुलाई के लिए घरेलू और 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आज गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों पर ही सिलेंडर मिलेगा। इस महीने की शुरुआत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। इसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के प्रमुख शहरों में दाम

दिल्ली – ₹942.00

मुंबई – ₹941.50

कोलकाता – ₹968.00

सब समाचार

+ और भी पढ़ें