IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत के साथ ही अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी वाले प्लेटफॉर्म की भी बाढ़ आ गई है। अब डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने इन अवैध ऑफशोर ऑनलाइन बेटिंग और मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ये प्लेटफॉर्म भारत के कानूनी दायरे से बाहर काम कर रहे हैं और IPL जैसे बड़े आयोजनों के दौरान सट्टेबाजी गतिविधियों में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है।
