Get App

Israel-US Iran War: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र तैयार, पीएम मोदी ने मदद के दिए निर्देश

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार विदेश स्थित भारतीय मिशनों के संपर्क में है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 4:42 PM
Israel-US Iran War: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र तैयार, पीएम मोदी ने मदद के दिए निर्देश
Israel-US Iran War: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार तैयार है

Israel-US Iran War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार (2 मार्च) को कहा कि भारत सभी विवादों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने कनाडा के साथ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद अपने बयान में यह बात कही। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश भी दिया है कि वे ताजा घटनाक्रम से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

पीएम मोदी ने कहा, "पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत सभी विवादों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।

PM मोदी ने आगे कहा, "भारत और कनाडा लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हैं। विविधता का सम्मान और मानवता का कल्याण हमारी साझा दृष्टि है। आज हमने इस दृष्टि को साझेदारी की नयी ऊंचाई देने पर चर्चा की।" दोनों देशों ने रक्षा उद्योग सहयोग और समुद्री क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

इस दौरान आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ से मुकाबले में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चुनौतियां दोनों देशों और पूरी मानवता के लिए गंभीर हैं। साथ ही कहा कि वैश्विक शांति एवं स्थिरता के लिए इनसे मिलकर निपटना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें