Flight Cancellations: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीय विमानन क्षेत्र को बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है। ईरान और खाड़ी देशों के ऊपर से उड़ानों पर पाबंदी लगने की वजह से 28 फरवरी और 1 मार्च के बीच 850 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसका सीधा असर न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर पड़ा है, बल्कि घरेलू उड़ानों का शेड्यूल भी पूरी तरह बिगड़ गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए (DGCA) स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि फंसे हुए यात्रियों को मदद पहुंचाई जा सके।
