पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत! दो बार बेहोश होने के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती

Jagdeep Dhankhar Admit: अधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को वॉशरूम में दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा था। इसके बाद सोमवार (12 जनवरी) को जगदीप धनखड़ को एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के लिए भर्ती करने की सलाह दी

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 6:42 PM
Story continues below Advertisement
Jagdeep Dhankhar Admit: अधिकारियों ने बताया कि AIIMS में जगदीप धनखड़ का एमआरआई किया जाएगा

Jagdeep Dhankhar Admit: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले सप्ताह दो बार बेहोश होने के बाद सोमवार (12 जनवरी) को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गयाअधिकारियों ने बताया कि AIIMS में उनका एमआरआई किया जाएगाअधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी को धनखड़ को वॉशरूम में दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा

इस संबंध में एक अधिकारी ने सोमवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "आज (12 जनवरी 2026) पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के लिए भर्ती करने की सलाह दी।"

धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं। इनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं जहां वह उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था


धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे एक पत्र में कहा था कि मेडिकल सलाह के बाद स्वास्थ्य कारणों से वह तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। धनखड़ ने पत्र में लिखा, "अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और मेडिकल सलाह के अनुसार, मैं संविधान के आर्टिकल 67(a) के तहत भारत के उपराष्ट्रपति के पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।"

उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने धनखड़ द्वारा राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रपति मुर्मू के साथ अपने सुखद कामकाजी संबंधों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं भारत की राष्ट्रपति का उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच रहे सुखद और अद्भुत कामकाजी संबंधों के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का भी आभार व्यक्त किया। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन अमूल्य था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखा। धनखड़ ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास देखा। उन्होंने कहा, "राष्ट्र के इतिहास के इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना मेरे लिए सच में सम्मान की बात रही है।"

ये भी पढ़ें- Gurugram Cold Wave: गुरुग्राम में ठंड का कहर! 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

धनखड़ ने कहा, "जैसे ही मैं इस प्रतिष्ठित पद से हट रहा हूं, मुझे भारत के वैश्विक उदय और अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व है। इसके उज्ज्वल भविष्य में मेरा अटूट विश्वास है।" धनखड़ को पिछले साल मार्च में दिल से संबंधित समस्या के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी स्टेंटिंग प्रक्रिया हुई थी। ठीक होने के बाद से वह लगातार राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।