Get App

J&K Crackdown: कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गांदरबल में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, गोला-बारूद, चीनी पिस्तौल और हैंड ग्रेनेड बरामद

J&K Crackdown: एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुंडरेहमन पुल पर जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और 8.40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुलाम नबी मीर और शबनम नजीर के रूप में हुई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 8:19 PM
J&K Crackdown: कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गांदरबल में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, गोला-बारूद, चीनी पिस्तौल और हैंड ग्रेनेड बरामद
J&K Crackdown: आरोपियों के पास से एक चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन, चार गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं

J&K Crackdown: जम्मू कश्मीर पुलिस ने गांदरबल जिले में आतंकवादियों से कथित संबंधों में दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार (31 दिसंबर) देर रात गुंडरेहमन पुल पर जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और 8.40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुलाम नबी मीर और शबनम नजीर के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, "गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से बरामद की गई वस्तुओं में एक चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन, चार गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड भी शामिल हैं।" अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में गांदरबल थाने में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) और आर्म एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही बरामद किए गए हथियारों, गोला-बारूद और कैश के सोर्स, उद्देश्य और संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यह ऑपरेशन गुंडरेहमान ब्रिज के पास पुलिस स्टेशन गांदरबल ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के सहयोग से किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खास जानकारी के आधार पर कश्मीर पुलिस टीम ने रूटीन नाका चेकिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर JK15B-7309 वाले एक लोड कैरियर को रोका। इस दौरान कार की तलाशी लेने पर एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, चार राउंड गोला-बारूद, दो हैंड ग्रेनेड और 8,40,500 रुपये कैश बरामद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें