Get App

Encounter In Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर! कई आतंकवादियों को सुरक्षाकर्मियों ने घेरा, 5 पाकिस्तानी चौकियां तबाह

Encounter In J&K Kishtwar: सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुरुआती गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल उस जगह पर पहुंचे, जहां आतंकवादी फंसे हुए थे। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा बल खतरे को बेअसर करने की कोशिश कर रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 22, 2025 पर 9:41 AM
Encounter In Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर! कई आतंकवादियों को सुरक्षाकर्मियों ने घेरा, 5 पाकिस्तानी चौकियां तबाह
Encounter In J&K Kishtwar: माना जा रहा है कि किश्तवाड इलाके में करीब 3 से 4 आतंकवादी फंसे हुए हैं

Encounter In J&K Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार (22 मई) सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुआ। कम से कम 3-4 आतंकवादियों के फंसने की खबर है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया यह ऑपरेशन दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में छह आतंकवादियों के मारे जाने के एक सप्ताह बाद हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह किश्तवाड़ के चटरू के सिंहपुरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

माना जा रहा है कि मुठभेड़ में करीब 3 से 4 आतंकवादी फंसे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल उस जगह पर पहुंचे, जहां आतंकवादी फंसे हुए थे। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा बल खतरे को बेअसर करने की कोशिश कर रहे हैं।

शोपियां के केलर इलाके और पुलवामा के त्राल में क्रमश: 13 मई और 15 मई को दो अलग-अलग मुठभेड़ें हुई थी। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने निगरानी और तलाशी अभियान बढ़ा दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने भी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त करके उन पर नकेल कसी है।

इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक अभियान में जम्मू सीमा पर पांच पाकिस्तानी चौकियां और आतंकवादियों का एक लॉन्चपैड नष्ट कर दिए। बीएसएफ कमांडेंट चंद्रेश सोना ने पीटीआई को बताया, "हमने उनकी गोलीबारी (पाकिस्तान द्वारा) का मुंहतोड़ जवाब दिया। हमने उनकी कई संपत्तियों को नष्ट कर दिया। मस्तपुर में उनका एक लॉन्चपैड था, जिसे हमने नष्ट कर दिया। हमारी कार्रवाई के कारण उनकी पांच चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं और हमने उनके कई बंकर भी नष्ट कर दिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें