Get App

Jamui Molestation Case: जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, बिहार पुलिस ने पैर में मारी गोली

Jamui Molestation Case: जमुई जिले में एक नाबालिग लड़की और लड़के के साथ कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के कुछ दिनों बाद बिहार पुलिस ने मंगलवार (22 सितंबर) को फरार आरोपी नंदन यादव के साथ मुठभेड़ की जानकारी दी। नंदन यादव इस मामले में वांछित था। उसके पैरे में गोली लगी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 2:01 PM
Jamui Molestation Case: जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, बिहार पुलिस ने पैर में मारी गोली
Jamui Molestation Case: जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है

Jamui Molestation Case: बिहार के जमुई जिले में सड़क किनारे एक लड़के और लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी एवं छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्रा से छेड़खानी करने के मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसका इलाज जमुई के एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल लेकर गई। अभी उसका इलाज चल रहा है।

नंदन यादव इस मामले में वांछित था। इस मामले में एक अन्य आरोपी हरेराम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। हमारे सहयोगी News18 को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, कथित एनकाउंटर के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी। इस दौरान एक अन्य फरार आरोपी हरेराम यादव के पैर में भी चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने कथित घटना से जुड़े वीडियो के आधार पर सात आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से तीन को पकड़ लिया गया है।जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

इस बीच, बिहार राज्य महिला आयोग ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित घटना पर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। कथित घटना को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सहित अन्य विपक्षी दलों ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी पार्टियों ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। वहीं, सरकार ने घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें