Nishant Kumar: 'जान लूं विभाग में कैसे काम होता है फिर...', स्वास्थ्य मंत्री बनते ही निशांत कुमार ने कह दी बड़ी बात

Nishant Kumar: निशांत कुमार ने BIT मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी दिवंगत पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा के बेटे हैं। अब तक निशांत ने अपनी सार्वजनिक छवि काफी कम रखी है और उनका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी रहा है

अपडेटेड May 08, 2026 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
बिहार की राजनीति के साथ ही राज्य सरकार में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

बिहार की राजनीति के साथ ही राज्य सरकार में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते 20 सालों से बिहार की राजनीति के धुरी रहे नीतिश कुमार की जगह अब उनके बेटे निशांत कुमार ने राज्य सरकार में शामिल हो गए हैं। बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पटना के गांधी मैदान में पहला कैबिनेट विस्तार किया गया, जिसमें 32 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। इस विस्तार में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का भी नाम शामिल है। निशांत कुमार को बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनाया है। वहीं मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार ने अपनी जिम्मेदारी भी संभाल ली है।

वहीं शुक्रवार को निशांत कुमार ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पद का जिम्मा संभालने के बाद निशांत कुमार ने कहा, "मैं पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करूंगा। मैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा। " विभाग में मौजूद चुनौतियों पर निशांत कुमार ने कहा कि, अभी तो मैं यहां आया हूं थोड़ा समय दीजिए , थोड़ा जान लूं कैसे काम चलता है विभाग में फिर बताता हूं।'बता दें कि, निशांत कुमार से पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पद की जिम्मेदारी लंबे समय तक रहे भाजपा के मंगल पांडेय के पास रही था, हालांकि इस बार सरकार से ड्रॉप कर दिया गया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं निशांत कुमार


बता दें कि, निशांत कुमार ने BIT मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी दिवंगत पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा के बेटे हैं। अब तक निशांत ने अपनी सार्वजनिक छवि काफी कम रखी है और उनका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी रहा है। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 3.61 करोड़ रुपये है, जिसमें से ज्यादातर संपत्ति उन्हें अपनी मां से विरासत में मिली है। निशांत कुमार का राजनीति में आना नीतीश कुमार के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। दरअसल, नीतीश कुमार लंबे समय से वंशवाद की राजनीति के आलोचक रहे हैं। लेकिन 2025 के बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत और जेडीयू में स्पष्ट उत्तराधिकारी की मांग बढ़ने के बाद निशांत कुमार पहले जदयू में शामिल हुए और उसके बाद अब बिहार सरकार में मंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।