Waqf Amendment Bill: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सीनियर नेता मोहम्मद कासिम अंसारी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर सीएम नीतीश कुमार के रुख से असहमति जताते हुए पार्टी और अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वक्फ (संशोधन) विधेयक 12 घंटे की लंबी बहस के बाद बुधवार (2 अप्रैल) देर रात लोकसभा में पारित हो गया। गुरुवार इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया, जिस पर खबर लिखे जाने तक चर्चा चल रही थी। लोकसभा में NDA के प्रमुख सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली JDU ने इसका समर्थन किया।
